Join Our Telegram Group! Click Here

Body Building के दौरान कुछ गलतियां

Rate this post

बॉडी बनाना, मांसपेशियों को एक खास आकर देना आजकल के युवाओं में बहुत लोकप्रिय हो रहा है। हमे आए दिन बड़े से बड़े बाइसेप्स और ट्राइसेप्स बनाने वाले लोग सोशल मीडिया पर दिखते रहते हैं। किंतु इस तरह का शरीर बनाना कोई आसान काम नहीं। ना ही सिर्फ खूब सारे व्यायाम करके या वजन उठा कर ऐसा संभव है। प्रोफेशनल bodybuilder या celebrity लोग एक अच्छे प्रशिक्षक की निगरानी में ऐसा करते हैं। उनकी डाइट आदि भी काफी सोची समझी होती है। बिना जानकारी कुछ भी करना सही नहीं। 

Body Building क्या दिक्कतें आती हैं

बॉडी बनाने की जुगत के दौरान दर्द और टूट फूट स्वाभाविक है। किंतु यह दर्द और टूट फूट यदि मेहनत का परिणाम हो तो अच्छी बात है वरना लापरवाही के कारण हुआ नुकसान सही नहीं। 

Body Building आम गलतियां जो बहुत भारी पड़ सकती हैं

एक गलतफहमी जो कम जानकर लोगों में है वो यह कि उन्हें ऐसा लगता है कि एक साथ खूब सारा व्यायाम जल्दी परिणाम देता है। ऐसे में वो एक ही तरह का व्यायाम बहुत अधिक कर लेते हैं जो एक खास जगह की मांसपेशियों को आकार देने के लिए होता है। किंतु जरूरत से अधिक लगाया गया जोर हड्डियों को नुकसान पहुंचता है। पसलियां टूटने का खतरा होता है और व्यक्ति हमेशा के लिए अपंग भी हो सकता है।

दूसरी गलती यह कि बाजू, सीने या जांघों की मांसपेशियों को बड़े से बड़ा बनाने की जिद। एक निश्चित सीमा तक का आकार ही सही होता है, यह लोग नहीं समझ पाते। जरूरत से अधिक बढ़ी हुई मांसपेशी का लचीलापन बहुत काम हो जाता है। साथ ही वो भाग इतना कमजोर हो जाता है कि बॉडी सिर्फ दिखाने के लिए बड़ी होती है, अंदर से मजबूती बिलकुल नहीं होती।

Body Building कुछ गंभीर परिणाम

गलत तरीके की ट्रेनिंग बहुत भयंकर परिणाम भी ला सकती है। कई बार रीढ़ की हड्डी में टूट फूट होने से लकवा और अपंगता जैसी समस्या सामने आती है। जिस मांसपेशी पर आवश्यकता से अधिक काम किया गया हो उसका कमजोर होना स्वाभाविक है। साथ ही उम्र बढ़ने पर जब bodybuilder व्यायाम करना छोड़ देता है, तो उसे भयंकर दर्द का सामना करना पड़ता है।

अतः, सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, काम की बॉडी बनानी चाहिए जो दिखने के साथ साथ सच में भी मजबूत हो। बिना कुशल प्रशिक्षक के ऐसा बिलकुल न करें। गैर जरूरी दवाओं का सेवन आदि हृदय रोग को भी बुलावा देता है। इन सब से बचें। सही पोषण लें। सेहतमंद बनें, मांसपेशियों की दुकान नहीं।

प्रिय पाठकों, आशा है मेरा लेख आपको पसंद आया। आपके सुझाव और सराहना की प्रतीक्षा रहेगी। धन्यवाद।

अस्वीकरण :- इस site पर उपलब्ध सभी जानकारी और लेख केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है | यहाँ पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए | उपचार के लिए योग्य चिकित्सक का सलाह ले |
Sharing Is Caring:

नमस्कार दोस्तों , मैं आशुतोष गुप्ता , TEphd का Author & Co- Founder हूँ | मुझे नई नई Health tips सम्बंधित चीजो को जानना और दुसरो को सिखाने के साथ साथ जानकारी देना अच्छा लगता है | आपलोग से विनती है की आप लोग मुझे इसी तरह सहयोग देते रहिये और मैं नई नई जानकारी आपलोगों को उपलब्ध कराता रहूँ , धन्यवाद

Leave a Comment